पाक सेना ने उड़ी सेक्टर में फिर की गोलाबारी

जागरण संवाद केंद्र बारामुला पाकिस्तानी सैनिकों ने उड़ी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघ्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Sep 2019 08:49 AM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 06:41 AM (IST)
पाक सेना ने उड़ी सेक्टर में फिर की गोलाबारी
पाक सेना ने उड़ी सेक्टर में फिर की गोलाबारी

जागरण संवाद केंद्र, बारामुला :

पाकिस्तानी सैनिकों ने उड़ी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय सैन्य व नागरिक ठिकानों को फिर निशाना बनाया। भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। पाक गोलाबारी में भारतीय सेना या नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

उड़ी सेक्टर में रविवार रात से पाकिस्तानी सेना द्वारा रुक रुककर गोलाबारी की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार रात को उड़ी सेक्टर में नवारुंडा और चुरुंडा में भारतीय सैन्य व नागिरक ठिकानों पर गोलाबारी की। करीब 15 मिनट की गोलाबारी के बाद पाकिस्तानी सैनिक शात होकर बैठ गए। बुधवार तड़के पाकिस्तानी सैनिकों ने दोबारा भारतीय ठिकानों पर गोलाबारी शुरू कर दी। भारतीय जवानों ने भी इस पर जवाबी प्रहार किया। दोनों तरफ से करीब आधा घटे तक एक दूसरे के ठिकानों पर लगातार गोलाबारी जारी रही। इसके बाद पाकिस्तानी बंदूके पूरी तरह शात हो गई। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलाबारी बंद होने के बाद एलओसी पर स्थित सभी अग्रिम इलाकों में घुसपैठ की आशका को देखते हुए संघन तलाशी अभियान भी चलाया।

chat bot
आपका साथी