'उपराज्यपाल से मुलाकात' में मनोज सिन्हा ने प्रदेश के 20 लोगों की समस्याएं हल कीं

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि सुशासन की दिशा में पहला कदम आम लोगों की बात सुनना है। उनकी शिकायतों का तेजी से समाधान करना है। उपराज्यपाल से मुलाकात कार्यक्रम में सोमवार को उन्होंने प्रदेश के 20 लोगों की शिकायतों को सुना और उन्हें हल किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jun 2022 05:48 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jun 2022 05:48 AM (IST)
'उपराज्यपाल से मुलाकात' में मनोज सिन्हा ने प्रदेश के 20 लोगों की समस्याएं हल कीं
'उपराज्यपाल से मुलाकात' में मनोज सिन्हा ने प्रदेश के 20 लोगों की समस्याएं हल कीं

राज्य ब्यूरो, जम्मू: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि सुशासन की दिशा में पहला कदम आम लोगों की बात सुनना है। उनकी शिकायतों का तेजी से समाधान करना है। 'उपराज्यपाल से मुलाकात' कार्यक्रम में सोमवार को उन्होंने प्रदेश के 20 लोगों की शिकायतों को सुना और उन्हें हल किया। उपराज्यपाल ने कहा कि विभागों के प्रदर्शन में बहुत सुधार है और लोग भी इससे संतुष्ट हैं।

श्रीनगर के नागरिक सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में उपराज्यपाल ने कहा कि एक सक्रिय और लोगों की हितैषी प्रशासनिक व्यवस्था ने आम आदमी के जीवन को आसान बना दिया है। जनता के साथ सीधा संवाद और दैनिक मुद्दों को हल करने के लिए तेजी से सरकारी हस्तक्षेप ने सार्वजनिक सेवा वितरण को मजबूत किया है। उपराज्यपाल ने सभी उपायुक्तों और संबंधित अधिकारियों को शिकायत निवारण तंत्र के तहत लोगों की समस्याओं का तय समय में भीतर समाधान किया जाए। इन लोगों की समस्याएं हुई हल

बड़गाम के जहूर अहमद खान ने उनकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए उपराज्यपाल के नेतृत्व वाले प्रदेश प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

पुलवामा के शेख मुदसिर ने लाथखुल में पानी के चश्मे की सफाई का मुद्दा उठाया। इस पर उपराज्यपाल ने जिला उपायुक्त को सिविल सोसाइटी और पंचायती राज संस्थान के सदस्यों के साथ मिलकर पानी को साफ रखने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग लेने का निर्देश दिया।

बांडीपोरा के उपायुक्त ने किशन गंगा नदी में अवैध रूप से मिट्टी निकासी के मुद्दे पर उपराज्यपाल को बताया कि इस संबंध में उचित कार्रवाई की गई है।

पुंछ के मोहम्मद एजाज खान ने हैंडपंप लगाने में देरी होने का मुद्दा उठाया। इस पर उपराज्यपाल ने पुंछ के जिला उपायुक्त और जल शक्ति विभाग को हैंडपंप शीघ्र लगाने के निर्देश दिए।

डोडा के मुस्तफा ने क्षेत्र में नहर की मरम्मत न होने की शिकायत की। इस पर उपराज्यपाल ने सिचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग को तुरंत नहर की मरम्मत कर पानी छोड़ने के लिए कहा।

रियासी के बलवान सिंह ने क्षेत्र में सरकारी परिवहन की व्यवस्था न होने की बात रखी। जनशिकायत विभाग की आयुक्त सचिव रेहाना बातूल ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने उपराज्यपाल कापे अभी तक मिली शिकायतों और उनके निपटारे के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी।

मुख्य सचिवडा. अरुण कुमार मेहता, गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव आरके गोयल, वित्त विभाग के वित्तीय सचिव विवेक भरद्वाज, उपराज्यपाल के प्रमुचा सचिव नीतेश्वर कुमार, जम्मू और कश्मीर के मंडलायुक्त, जिला उपायुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिव भी इस मौके पर मौजूद थे।

-----

रोहित जंडियाल

chat bot
आपका साथी