शोपियां में सुरक्षाबलों पर पथराव, लाठीचार्ज

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Apr 2018 07:54 PM (IST) Updated:Sat, 28 Apr 2018 07:54 PM (IST)
शोपियां में सुरक्षाबलों पर  
पथराव, लाठीचार्ज
शोपियां में सुरक्षाबलों पर पथराव, लाठीचार्ज

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल से जनजीवन लगभग ठप रहा। शरारती तत्वों को खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों को लाठियों व आंसूगैस का सहारा लेना पड़ा। हालांकि, किसी अलगाववादी संगठन ने शोपियां बंद का आह्वान नहीं किया था।

स्थानीय लोगों ने वीरवार को अनंतनाग में आतंकी हमले के दौरान स्थानीय युवक शाकिब शब्बीर की मौत के विरोध में हड़ताल जारी रखी। व्यापारिक प्रतिष्ठान के अलावा शिक्षण संस्थान बंद रहे। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नाममात्र रही। प्रशासन ने शोपियां के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस और अर्धसैनिकबलों की तैनाती के अलावा कुछ हिस्सों में रास्ते भी बंद किए थे। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बावजूद कुछ युवकों ने भड़काऊ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालने का प्रयास किया। पुलिस के मना करने पर युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने सार्वजनिक संपत्ति को भी नुक्सान पहुंचाने का प्रयास किया। स्थिति बेकाबू होते देख सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज किया। आंसूगैस के गोले भी दागे। इसके बाद वहां ¨हसा शुरू हो गई।

chat bot
आपका साथी