श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर एकतरफा यातायात बहाल

संवाद सहयोगी श्रीनगर रामबन जिले के मनकी मोड़ के निकट हुए भूस्खलन के चलते दो दिन बंद रहन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 07:13 PM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 06:36 AM (IST)
श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर एकतरफा यातायात बहाल
श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर एकतरफा यातायात बहाल

संवाद सहयोगी, श्रीनगर : रामबन जिले के मनकी मोड़ के निकट हुए भूस्खलन के चलते दो दिन बंद रहने के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे शनिवार को एकतरफा यातायात के लिए बहाल किया गया। इस बीच मार्ग पर फंसे हुए वाहनों को श्रीनगर की तरफ रवाना किया गया।

गौरतलब है कि वीरवार दोपहर को मनकी मोड़ के निकट भूस्खलन होने के चलते मार्ग को यातायात के लिए बंद किया गया था। शुक्रवार को दिनभर बीकन कर्मचारी मार्ग के प्रभावित हिस्से की मरम्मत में जुटे रहे और शनिवार तड़के मार्ग को एकतरफा यातायात के लिए बहाल किया गया। इस बीच मार्ग के विभिन्न हिस्सों में फंसे वाहनों को श्रीनगर की तरफ रवाना किया गया। संबंधित अधिकारियों के अनुसार शनिवार शाम पांच बजे तक 2000 छोटे-बड़े वाहन श्रीनगर पहुंच गए थे।

इस बीच शनिवार को वादी में मौसम के तेवर फिर से बिगड़ गए और उच्च पर्वतीय इलाकों में बारिश शुरू हो गई। निचले इलाकों में तो मौसम शुष्क ही रहा, लेकिन दोपहर बाद आसमान पर घने बादल छाए रहे। श्रीनगर व इसके साथ सटे इलाकों में तो दोपहर तक धूप छाई रही, लेकिन दोपहर बाद इन इलाकों में भी आसमान घने बादलों से ढक गया। श्रीनगर में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.8, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान वादी के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

chat bot
आपका साथी