जम्मू-कश्मीर: वादी में अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर, पहलगाम सबसे ठंडा क्षेत्र रहा

राज्य में रविवार को खिली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन ठंडी रातें अभी भी बेहाल कर रही हैं। कश्मीर के अधिकतर क्षेत्रों में पानी की हल्की परत पाले की तरह जमी होती है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 10:07 AM (IST) Updated:Mon, 20 Jan 2020 10:07 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर: वादी में अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर, पहलगाम सबसे ठंडा क्षेत्र रहा
जम्मू-कश्मीर: वादी में अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर, पहलगाम सबसे ठंडा क्षेत्र रहा

जम्मू, जागरण संवाददाता। राज्य में रविवार को खिली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन ठंडी रातें अभी भी बेहाल कर रही हैं। कश्मीर के अधिकतर क्षेत्रों में पानी की हल्की परत पाले की तरह जमी होती है। वादी में अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे है। दक्षिण कश्मीर में पहलगाम माइनस 13.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा क्षेत्र रहा।

वहीं, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए पूरी तरह सुचारु रहा। जम्मू एयरपोर्ट से हवाई जहाजों की उड़ानें जारी रहीं। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार अगले दो दिनों में घाटी में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी हो सकती है। जम्मू में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

ओस के चलते सुबह जम्मू में सड़कें गीली हो जाती हैं तो पेड़ों से पानी टपक रहा होता है मानों हल्की बूंदाबांदी हो रही हो। जम्मू में अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में पारा शनिवार के शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान से लगभग चार डिग्री कम होकर माइनस 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 16.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। बर्फ प्रभावित क्षेत्रों के लिए टीम गठितराज्य ब्यूरो, जम्मू : सरकार ने बर्फ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए रविवार को एक टीम के गठन को मंजूरी दी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, टीम संबंधित एजेंसियों से समन्वय बनाकर आवश्यक वस्तुओं के भंडारण की स्थिति का पता लगाएगी और आपूर्ति को बढ़ाएगी।

टीम में डिवीजनल कमिश्नर कश्मीर, आइजीपी ट्रैफिक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सचिव, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक जम्मू, कश्मीर के अलावा अतिरिक्त सचिव शामिल होंगे। टीम 25 जनवरी तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। 

chat bot
आपका साथी