कुलगाम में पुलिस थाने पर ग्रेनेड फेंका

राज्य ब्यूरो श्रीनगर कुलगाम के दम्हाल हांजीपोरा में शुक्रवार को आतंकियों ने पुलिस स्टेश्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 05:10 AM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 06:41 AM (IST)
कुलगाम में पुलिस थाने पर ग्रेनेड फेंका
कुलगाम में पुलिस थाने पर ग्रेनेड फेंका

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : कुलगाम के दम्हाल हांजीपोरा में शुक्रवार को आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया। हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने धमाके से इन्कार करते हुए कहा कि कोई रहस्यमय धमाका हुआ है। इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि जिला कुलगाम दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग-पुलवामा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह इलाका अत्यंत संवेदनशील माना जाता है। अनंतनाग-पुलवामा संसदीय क्षेत्र में तीन चरणों में मतदान होंगे। अनंतनाग में 23 अप्रैल, कुलगाम में 29 अप्रैल और छह मई को पुलवामा-शोपियां में मतदान होंगे।

कुलगाम से मिली सूचनाओं में बताया गया है कि दोपहर करीब सवा एक बजे दम्हाल हांजीपोरा पुलिस स्टेशन पर सड़क से गुजर रहे लोगों की भीड़ में छिपे आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड पुलिस स्टेशन के बाहरी हिस्से में गिरा और जोरदार धमाके के साथ फट गया।

धमाके की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की तरफ भागे। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल पहुंचाने का बंदोबस्त करते हुए सुरक्षाबलों ने उसी समय आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस अधिकारियों ने ग्रेनेड हमले से इन्कार करते हुए कहा कि एक रहस्यमय धमाका हुआ है। संभवत: यह किसी वाहन के टायर फटने का धमाका था। जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी