गुलाम कश्मीर से आई कोकीन के साथ चार गिरफ्तार

गुलाम कश्मीर से तस्करी कर उत्तरी कश्मीर लाई गई छह किलोग्राम कोकीन को पुलिस ने बरामद किया है। चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इनमें से तीन बारामुला और एक गादरबल जिले का है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 02:00 AM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 05:18 AM (IST)
गुलाम कश्मीर से आई कोकीन के साथ चार गिरफ्तार
गुलाम कश्मीर से आई कोकीन के साथ चार गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, बारामुला: गुलाम कश्मीर से तस्करी कर उत्तरी कश्मीर लाई गई छह किलोग्राम कोकीन को पुलिस ने बरामद किया है। चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इनमें से तीन बारामुला और एक गादरबल जिले का है। एसएसपी बारामुला अब्दुल कयूम ने बताया कि पकड़े गए चार में से तीन आरोपितों की पहचान बिलाल मीर निवासी गुलनार पार्क, रफीक सोफी उर्फ कंजवाल निवासी सईद करीम, तारिक बुरु निवासी आजाद गंज बारामुला के रूप में हुई है। चौथा आरोपित गादरबल का रहने वाला शब्बीर अहमद मीर है। इनके अन्य साथियों को पकड़ने के लिए एक विशेष दल बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी