चुनाव ड्यूटी में जा रहे डीएसपी सहित सात पुलिसकर्मी हादसे में घायल

राज्य ब्यूरो, जम्मू : उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे केरन (कुपवाड़ा) सेक्टर में पंचायत चुनाव की ड

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 02:57 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 02:57 AM (IST)
चुनाव ड्यूटी में जा रहे डीएसपी सहित सात पुलिसकर्मी हादसे में घायल
चुनाव ड्यूटी में जा रहे डीएसपी सहित सात पुलिसकर्मी हादसे में घायल

राज्य ब्यूरो, जम्मू : उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे केरन (कुपवाड़ा) सेक्टर में पंचायत चुनाव की ड्यूटी के लिए जा रहे एक डीएसपी समेत सात पुलिसकर्मी वीरवार की रात को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डीएसपी बोधराज को उनकी गंभीर हालत के मद्देनजर शुक्रवार को हवाई जहाज के जरिए एम्स, नई दिल्ली ले जाया गया। बीती रात हुए इस सड़क हादसे में पुलिस का एक अत्याधुनिक वायरलेस उपकरण और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कर्मियों का एक दल डीएसपी बोधराज के नेतृत्व में एक सूमो वाहन में केरन की तरफ जा रहा था। रास्ते में एक जगह पहाड़ी मोड़ पर अचानक वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर सड़क के नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और सेना जवान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सभी जवानों को बाहर निकाला और निकटवर्ती अस्पताल में पहुंचाया। वाहन में सवार सभी सातों पुलिसकर्मी जख्मी थे। उनकी पहचान सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल माजिद हुसैन, सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल इरशाद अहमद, सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल रत्न लाल, कांस्टेबल संजय, कांस्टेबल रमेश और कांस्टेबल खुर्शीद अहमद के अलावा डीएसपी बोधराज के रूप में हुई।

डीएसपी बोधराज व दो अन्य घायल पुलिस कर्मियों को बीती रात ही उनकी गंभीर हालत के मद्देनजर एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर लाया गया था, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार न होते देख उन्हें आज पहले सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डीएसपी की हालत में वहां भी कोई सुधार न होता देख राज्य पुलिस महानिदेशक दिलबाग ¨सह के निर्देशानुसार घायल डीएसपी व उनके परिवार के सदस्यों को एयर एंबुलेंस के जरिए एम्स, नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया। श्रीनगर एयरपोर्ट पर महानिदेशक राज्य पुलिस और आइजीपी कश्मीर घायल अधिकारी को छोड़ने के लिए आए थे।

chat bot
आपका साथी