कश्मीर में आज दोपहर से दरबार बंद

राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सचिवालय शुक्रवार दोपहर बाद छह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Oct 2018 01:56 AM (IST) Updated:Fri, 26 Oct 2018 01:56 AM (IST)
कश्मीर में आज दोपहर से दरबार बंद
कश्मीर में आज दोपहर से दरबार बंद

राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सचिवालय शुक्रवार दोपहर बाद छह माह के लिए बंद हो जाएगा। श्रीनगर में सरकार का दरबार 26 अक्टूबर को बंद होकर जम्मू में 5 नवंबर से काम करेगा। ऐसे हालात में सरकारी रिकार्ड को जम्मू भेजने के लिए पैक कर दिया गया है। इस बार श्रीनगर सचिवालय में लगाए गए कंप्यूटर वापस नहीं लाए जा रहे हैं। सिर्फ उनका डिजीटल रिकॉर्ड ही जम्मू लाया जाएगा। श्रीनगर सचिवालय में वीरवार को विभागों के नब्बे प्रतिशत रिकार्ड की पे¨कग कर ली गई। अलबत्ता, जरूरी फाइलें कामकाज के सिलसिले में बाहर रहीं। शुक्रवार को जरूरी फाइलें भी पैक हो जाएंगी। इस बीच, वीरवार को श्रीनगर सचिवालय में रिकार्ड की पै¨कग को छोड़कर कुछ खास गतिविधि नहीं हुई।

वहीं जम्मू के कर्मचारियों ने भी घर लौटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। उन्हें वेतन व मूव टीए मिल गया है। जम्मू के कर्मचारियों का काफिला 27 अक्टूबर को श्रीनगर से रवाना होगा जबकि रिकार्ड 28 अक्टूबर को आएगा। इसी बीच दरबार मूव के चार दिनों में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। सेना, सुरक्षा बल हाइवे पर दिन रात गश्त करेंगे। हाईवे पर 27, 28 अक्टूबर व 3, 4 नवंबर को यातायात एक तरफा रहेगी। वहीं कश्मीर के सचिवालय कर्मचारी अपने घरों में कुछ बिताने के बाद 3 व 4 नवंबर को काफिले में जम्मू पहुंचेंगे। उनके आने के साथ दरबार के जम्मू आने की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी