Rahul Gandhi की सदस्यता रद्द होने के विरोध में कांग्रेस का 'सत्याग्रह', गुलाम अहमद मीर ने BJP पर लगाए आरोप

Congress Satyagraha राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के खिलाफ कांग्रेस ने देश भर में सत्याग्रह शुरु कर दिया है। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ता समेत दिग्गज नेताओं ने इस प्रदर्शन में भाग लिया।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2023 05:44 PM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2023 05:44 PM (IST)
Rahul Gandhi की सदस्यता रद्द होने के विरोध में कांग्रेस का 'सत्याग्रह', गुलाम अहमद मीर ने BJP पर लगाए आरोप
राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के विरोध में कांग्रेस का 'सत्याग्रह'

श्रीनगर,पीटीआई। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) ने लोकसभा से राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के खिलाफ प्रदर्शन किया। रविवार को एक दिवसीय 'संकल्प सत्याग्रह' आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता और दिग्गज नेता शामिल हुए।

एक दिवसीय 'संकल्प सत्याग्रह' में कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने केंद्र में भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बीजेपी पर अलोकतांत्रिक होने का आरोप लगाते हुए इस प्रक्रिया के खिलाफ मोर्चा खोला। जेकेपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां एमए रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में 'संकल्प सत्याग्रह' किया।

पत्रकारों से बात करते हुए, गुलाम अहमद मीर ने कहा कि न केवल कांग्रेस पार्टी, बल्कि सभी गैर-भाजपा धर्मनिरपेक्ष दल एक साथ आए हैं, और देश में "लोकतंत्र की मौत पर रो रहे हैं"। उन्होंने हा कि भाजपा सरकार ने देश में संविधान की कोई निशानी नहीं छोड़ी है, वह जो भी कदम उठाती है वह अवैध और अलोकतांत्रिक है।

अडानी के साथ संबंधों पर बोलने की मिली सजा

गुलाम अहमद मीर ने कहा कि ये कार्रवाई बदले की भावना से की गई है। उन्होंने कहा कि 7 फरवरी के बाद जब राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडानी के संबंधों पर से पर्दा उठाया, तो भाजपा सरकार ने उनकी सदस्यता ही रद्द कर दी।

जेकेपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने अभी तक अपनी सजा के खिलाफ अपील के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा नहीं खटखटाया था, लेकिन सरकार ने उनको अयोग्य ठहराकर जल्दबाजी की।

राहुल गांधी सजा से नहीं डरते

गुलाम अहमद मीर ने कहा कि राहुल गांधी सजा या संसद सदस्यता खोने से डरते नहीं है। वह आगे भी जनता के हक की लड़ाई के लिए अपनी आवाज बुलंद करते भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी डरने वाले नहीं है और न ही उनकी सेना डरेगी। यह आम लोगों की लड़ाई है।

गांधी परिवार ने इस देश को कितना कुछ दिया है। तीन प्रधानमंत्रियों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया, अगर उस परिवार के राहुल गांधी के साथ ऐसा हो सकता है, तो सोचिए आम जनता के साथ क्या कुछ हो सकता है।

अंत में उन्होंने कहा कि ह डरते नहीं हैं और ये लड़ाई जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी