जमने लगी डल झील, तापमान माइनस 3.2 पहुंचा

संवाद सहयोगी, श्रीनगर : घाटी में तापमान लगातार गिर रहा है। लोग ठंड से बेहाल हो रहे हैं। मंगलव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Dec 2018 02:17 AM (IST) Updated:Wed, 05 Dec 2018 02:17 AM (IST)
जमने लगी डल झील,  तापमान माइनस 3.2 पहुंचा
जमने लगी डल झील, तापमान माइनस 3.2 पहुंचा

संवाद सहयोगी, श्रीनगर : घाटी में तापमान लगातार गिर रहा है। लोग ठंड से बेहाल हो रहे हैं। मंगलवार को अधिकांश स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे जाने से डल झील के किनारे की ऊपरी सतह जमने लगी हैं। लेह और कारगिल में सबसे अधिक ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में वादी में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

मंगलवार को श्रीनगर सहित वादी के अन्य इलाकों में शुष्क मौसम और हल्की धूप के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। दिनभर बर्फीली हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई। ठंड के कारण अधिकतर जलस्रोत जमने लगे। प्रसिद्ध डल झील के किनारे जम जाने से शिकारे वालों को सुबह में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। जम्मू संभाग में हल्की धूप के साथ मौसम शुष्क रहा, जबकि रात में ठंड महसूस की गई।

श्रीनगर में अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। बता दें कि मौजूदा सर्दियों में यह श्रीनगर का सबसे कम तापमान है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान -5.5, गुलमर्ग में -4.0, लेह में -10.6 और कारगिल में -9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

chat bot
आपका साथी