कुपवाड़ा में बर्फ पर घंटों पैदल चलकर सेना जच्चा-बच्चा को पहुंचाया घर

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के दूरदराज लोलाब में अस्पताल में भर्ती को सेना के जवानों सुरक्षित उसके घर पहुंचाया है। महिला की मदद के लिए सेना के जवान मसीहा बनकर सामने आए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 06:14 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 06:14 AM (IST)
कुपवाड़ा में बर्फ पर घंटों पैदल चलकर सेना जच्चा-बच्चा को पहुंचाया घर
कुपवाड़ा में बर्फ पर घंटों पैदल चलकर सेना जच्चा-बच्चा को पहुंचाया घर

राज्य ब्यूरो, जम्मू : उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के दूरदराज लोलाब में अस्पताल में भर्ती को सेना के जवानों सुरक्षित उसके घर पहुंचाया है। महिला की मदद के लिए सेना के जवान मसीहा बनकर सामने आए हैं। जवानों ने बर्फ में घंटों सफर कर महिला को अस्पताल से उसके घर तक पहुंचाया है।

लोलाब की महिला ने क्षेत्र के अस्पताल में शुक्रवार सुबह बच्चे को जन्म दिया था। कोरोना से उपजे हालात में प्रसूति के बाद महिला व बच्चे को सरकारी अस्पताल में रखना खतरे से खाली नहीं था। ऐसे में परिजनों ने क्षेत्र में तैनात सेना से मदद मांगी। मसीहा बनकर आए सेना के जवानों ने महिला को स्ट्रेचर पर लिटाकर बर्फ में घंटों सफर कर उसे लोलाब इलाके में उसके घर तक पहुंचाया। सेना की मदद से परिजनों के साथ क्षेत्र के लोग भी खुश हैं। महिला को बर्फ में उठाकर ले जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। इस समय कश्मीर का दूरदराज कुपवाड़ा जिला भारी बर्फबारी का सामना कर रहा है। सर्दी के कारण लोगों की मुश्किलों को दूर करने के लिए सेना हाजिर रहती हैं। सामान्य डयूटी करने के साथ सैनिक लोगों की मदद करने के लिए भी आगे रहते हैं।

भारतीय सेना आम लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है। सीमावर्ती और दूरदराज के गांवों के लोगों के लिए वह चिकित्सा कैंप भी लगाती है। इनमें लोगों को मुफ्त में दवाइयों का वितरण किया जाता है। भारतीय सेना युवाओं के लिए भी तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित करती है। खेलों में हिस्सा लेने के लिए युवाओं को वह हमेशा प्रेरित करती रही है।

chat bot
आपका साथी