मीरवाइज फिर घर में नजरबंद

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी गुट के चेयरमैन मीरवाइज मौलवी उमर फा

By Edited By: Publish:Sun, 04 Dec 2016 01:52 AM (IST) Updated:Sun, 04 Dec 2016 01:52 AM (IST)
मीरवाइज फिर घर में नजरबंद

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी गुट के चेयरमैन मीरवाइज मौलवी उमर फारूक को शनिवार को प्रशासन ने फिर से घर में नजरबंद कर दिया। गौरतलब है कि मीरवाइज को गत जुलाई में कश्मीर में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने के बाद प्रशासन ने पहले कुछ दिनों तक घर में नजरबंद रखा था। उन्हें हिरासत में ले चश्माशाही स्थित अस्थायी सबजेल में अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह की शुरुआत तक रखा था। इसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। घर में लगातार नजरबंद कर दिया गया।

मीरवाइज को शुक्रवार को ही नजरबंदी से मुक्त किया गया था। उन्होंने एतिहासिक जामिया मस्जिद में पांच माह में पहली बार नमाज अदा की और खुतबा दिया। सुबह से दोपहर तक मीरवाइज पूरी तरह स्वतंत्र थे। उन्होंने नक्शबंद साहिब की जियारतगाह में आयोजित धार्मिक समागम खुज-ए-दिगर में हिस्सा लेने की योजना बनाई। इसका पता चलते ही प्रशासन ने उन्हें घर में नजरबंद कर दिया। उन्होंने दोपहर बाद घर से बाहर आने का प्रयास किया, लेकिन वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें भीतर भेजते हुए कहा कि वह नजरबंद किए हैं। मीरवाइज के परिजनों व रिश्तेदारों पर किसी तरह की पाबंदी नहीं थी। अधिकारियों ने बताया कि मीरवाइज को शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति को सामान्य बनाए रखने के इरादे से एहतियातन नजरबंद किया है। उनके नक्शबंद साहब पहुंचने पर ¨हसा भड़कने और राष्ट्रविरोधी रैलियों का दौर शुरू होने की आंशका थी।

chat bot
आपका साथी