साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने का किया एलान

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : कश्मीर के वरिष्ठ साहित्यकार और लेखक गुलाम नबी ख्याल ने भी दादरी कांड पर रोष

By Edited By: Publish:Tue, 13 Oct 2015 06:15 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2015 06:15 PM (IST)
साहित्य अकादमी पुरस्कार
लौटाने का किया एलान

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : कश्मीर के वरिष्ठ साहित्यकार और लेखक गुलाम नबी ख्याल ने भी दादरी कांड पर रोष जताते हुए सोमवार को साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने का एलान किया है। उन्होंने राज्य में साहित्य अकादमी द्वारा सम्मानित अन्य लेखकों व बुद्धिजीवियों से अपने सम्मान लौटाने का आग्रह किया है।

दैनिक जागरण के साथ बातचीत में गुलाम नबी ख्याल ने कहा कि हमारे देश में सांप्रदायिक तत्व लगातार बढ़ रहे हैं। महात्मा गांधी के आदर्शाें की कोई बात नहीं करता। उनके कातिल का महिमामंडन हो रहा है। हमारा धर्मनिरपेक्ष ढांचा बिखर रहा है। रही सही कसर दादरी कांड ने पूरी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस जघन्य हत्या पर चुप रहे हैं। इस घटना ने मुझे भीतर तक हिला दिया है।

ख्याल ने कहा कि इस समय हमारी रियासत में 40 से ज्यादा साहित्य अकादमी द्वारा सम्मानित लेखक, साहित्यकार और बुद्धिजीवी हैं। मेरा सभी से आग्रह है कि वह भी अपने यह सम्मान लौटाएं। मैं इन सभी का दो दिन इंतजार करुंगा, अगर कोई मेरा साथ देता है तो ठीक है, अन्यथा मैं अकेला ही यह सम्मान लौटा दूंगा।

------------

पद्मश्री लौटाया था अख्तर ने

कश्मीर के वरिष्ठ उपन्यासकार अख्तर मोहिउदीन ने 1983 में पद्मश्री लौटाया था। उन्होंने यह कदम जेकेएलएफ के संस्थापक मुहम्मद मकबूल बट को फांसी दिए जाने से उत्तेजित होकर उठाया था।

chat bot
आपका साथी