वार्ड सात की गलियां खस्ताहाल

संवाद सहयोगी सुंदरबनी तहसील के वार्ड सात में गलियों की हालत काफी जर्जर बनी हुई है। इससे लो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 01:42 AM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:22 AM (IST)
वार्ड सात की गलियां खस्ताहाल
वार्ड सात की गलियां खस्ताहाल

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : तहसील के वार्ड सात में गलियों की हालत काफी जर्जर बनी हुई है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने गली की मरम्मत करने की मांग उठाई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड सात की गलियां काफी खस्ताहाल हैं। गलियों में बड़े-बड़े पत्थर निकल आए हैं। इससे दोपहिया वाहन तो दूर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि बरसात के समय में यह गली नाले का रूप ले लेती है। वहीं नालियों का निर्माण भी सही प्रकार से नहीं किया गया है, जिससे नालियों का सारा पानी गलियों के बीचो बीच से गुजरता है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने वार्ड की गली को पक्का करने की मांग उठाई है।

वहीं, इस संबंध में नगर पालिका के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि जल्द गली को पक्का करने का प्रयास किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी