डॉक्टर के न रहने से गर्भस्थ शिशु व महिला की मौत, प्रदर्शन

जागरण संवाददाता राजौरी शुक्रवार देर शाम मेडिकल कॉलेज राजौरी में गर्भवती महिला और उसके गर्भ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 07:43 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:21 AM (IST)
डॉक्टर के न रहने से गर्भस्थ शिशु व महिला की मौत, प्रदर्शन
डॉक्टर के न रहने से गर्भस्थ शिशु व महिला की मौत, प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, राजौरी : शुक्रवार देर शाम मेडिकल कॉलेज राजौरी में गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि विशेषज्ञ डॉक्टर के उपस्थित न होने से अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला व गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। उसके बाद परिवार के सदस्यों के साथ अन्य लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह हुआ है। इसके लिए सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शनकारी परिवार के सदस्य सरकारी मेडिकल कॉलेज के बाहर इकट्ठे हुए और अस्पताल प्रशासन के साथ-साथ अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ भी नारेबाजी की।

शुक्रवार दोपहर को बेहरोट गाव की रहने वाली गर्भवती महिला निगहत आरा पत्नी महमूद शाह को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल थन्ना मंडी लाया गया। महमूद शाह के अनुसार वहा पर नियुक्त डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्य कíमयों ने गर्भवती महिला की जाच किए बिना ही उसे मेडिकल कॉलेज राजौरी रेफर कर दिया। यहा पर शाम के समय महिला की हालत खराब हो गई और उसी समय विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाने को कहा गया, लेकिन कोई भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं पहुंचा। इस दौरान महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद भी डॉक्टर नहीं पहुंचे। बार-बार अनुरोध करने पर भी कोई डॉक्टर नहीं आया। इसी दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया। उसी समय परिवार के सदस्य व अन्य लोग मेडिकल कॉलेज के बाहर जमा हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवार के सदस्यों ने कहा कि जिला अस्पताल का दर्जा बढ़ाकर उसे मेडिकल कॉलेज कर दिया, लेकिन सुविधाएं पहले से भी कम कर दीं। अगर समय पर डॉक्टर आते तो महिला व गर्भ में पल रहे शिशु की जान बच सकती थी।

प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी समीर जिलानी व तहसीलदार रफीक अहमद मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि इस मामले में जाच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद लोगों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया और शव को लेकर गाव की तरफ रवाना हो गए। दो सप्ताह पहले भी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के न मिलने के कारण व्यक्ति की मौत हो गई थी। उस दौरान भी लोगों ने सड़क को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया था।

इस संबंध में बात करने पर मेडिकल कॉलेज के पि्रंसिपल डॉक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि मामले की जाच की जा रही है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला की महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा जाच की गई है या नहीं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस जाच में अगर कोई डॉक्टर या फिर स्वास्थ्य कर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी