वेतन की समस्या पर महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, राजौरी : केंद्र सरकार की योजना के तहत विभिन्न स्वस्थ्य केंद्रों व सरकारी अस्पतालों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 07:37 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 07:37 PM (IST)
वेतन की समस्या पर महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों प्रदर्शन
वेतन की समस्या पर महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, राजौरी : केंद्र सरकार की योजना के तहत विभिन्न स्वस्थ्य केंद्रों व सरकारी अस्पतालों में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों (फीमेल मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर) काफी समय से वेतन समस्या से जूझ रही हैं व उन्हें दर-दर की ठोकरें  झेलनी पड़ रही है। सोमवार को भी कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय राजौरी से जिला सचिवालय तक रोष रैली निकाल केंद्र सरकार व राज्य प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही वेतन जारी करने की मांग की।

सोमवार को फीमेल मल्टीपर्पर्स हेल्थ वर्करों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वेतन नहीं मिला तो वह जिले में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप कर भूख हड़ताल करेंगी। पिछले सात माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। वह बिना वेतन काम कर रहे हैं। जब वह वेतन के लिए अधिकारियों के पास जाते हैं तो उनकी समस्याओं को नजर अंदाज किया जाता है। उनको मजबूरी में प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

वहीं परेशान एफएमपीएचडब्ल्यू के कर्मचारी जिला सचिवालय राजौरी पहुंच समस्या को दूर करने की गुहार लगाने के साथ उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी व राज्यपाल सहित केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

chat bot
आपका साथी