कार व टेंपो की टक्कर में छह घायल

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : हाईवे पर शुक्रवार को कार व टेंपो की टक्कर हो जाने के कार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Aug 2018 07:03 PM (IST) Updated:Fri, 17 Aug 2018 07:03 PM (IST)
कार व टेंपो की टक्कर में छह घायल
कार व टेंपो की टक्कर में छह घायल

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : हाईवे पर शुक्रवार को कार व टेंपो की टक्कर में दोनों वाहनों में सवार पांच महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा सरकारी उप जिला अस्पताल सुंदरबनी में लाया गया। सभी की हालत स्थिर बताई गई है।

शुक्रवार को हाईवे पर गांव कठाणू के पास जम्मू की ओर जा रही एक कार की सामने से आ रहे टेंपो से टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों में सवार छह लोग घायल हो गए, जिनमें पांच महिलाएं शामिल थीं। घायलों की पहचान सुदेश शर्मा पत्नी सुरेश शर्मा निवासी पलौड़ा, जम्मू, भूबंव बेगम पत्नी वली मुहम्मद निवासी रिहयान, गुलाब बेगम पत्नी मुहम्मद शफी निवासी रिहयान, पुरुषोत्तम लाल पुत्र सीताराम निवासी पलौड़ा, जम्मू, नीलम शर्मा पत्नी पुरुषोत्तम लाल, नीलम शर्मा पत्नी घनश्याम दोनों निवासी पलौड़ा, जम्मू के रूप में हुई है। अब उप जिला अस्पताल में घायलों की हालत स्थिर बताई गई है।

chat bot
आपका साथी