देश के पहले प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सयोट द्वारा पार्टी कार्यालय में करवाए गए कार्यक्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 May 2018 06:54 PM (IST) Updated:Sun, 27 May 2018 06:54 PM (IST)
देश के पहले प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि
देश के पहले प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी :

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सयोट द्वारा पार्टी कार्यालय में करवाए गए कार्यक्रम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पार्टी के ब्लॉक प्रधान अनिल खजूरिया ने कहा कि आज के दौर में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का विस्तार हो चुका है। उन्होंने कहा कि जब पंडित जवाहर लाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने तो देश में एक सुई तक का निर्माण नहीं होता था। उन्हीं की बदौलत आज देश संपन्न है और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस है। खजूरिया ने कहा कि बड़े ही अफसोस की बात है कि देश के संपन्न होने के बावजूद किसानों के हितों की सरकार रक्षा नहीं कर रही है।

इस मौके पर पूर्व सरपंच सतपाल डबराल, परशुराम खजूरिया, राजू, मुंशी राम, चौधरी गुलाम हुसैन, मीर हुसैन चौधरी प्रमुख रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी