क्लर्को ने कामकाज रखा ठप

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : मांगों को लेकर ऑल डिपार्टमेंट क्लेरिकल एसोसिएशन के बैनर तले हड़ताल कर रहे क्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 May 2018 06:29 PM (IST) Updated:Tue, 01 May 2018 06:29 PM (IST)
क्लर्को ने कामकाज रखा ठप
क्लर्को ने कामकाज रखा ठप

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : मांगों को लेकर ऑल डिपार्टमेंट क्लेरिकल एसोसिएशन के बैनर तले हड़ताल कर रहे क्लर्को ने मंगलवार को तहसील कार्यालय में नारेबाजी की और कामकाज पूरी तरह ठप रखा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। फिलहाल फैसला 7 मई तक का लिया गया है।

हड़ताल पर बैठे क्लर्को को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के ब्लॉक प्रधान बीएन शर्मा ने कहा कि हड़ताल सात मई तक चलेगी। यदि सरकार ने इसके बाद भी क्लर्को की मांगों को न माना तो इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार मात्र जुबानी आश्वासन दे रही है जिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द क्लर्को की मांगों को मान कर ऑर्डर जारी किया जाए जिसके बाद ही हड़ताल को समाप्त किया जाएगा। दूसरी और सभी विभागों के क्लर्को द्वारा हड़ताल पर चले जाने से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विभाग के कर्मचारियों का न तो अभी तक वेतन बन पाया है न ही अन्य कार्य हो रहे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी