राजौरी व पुंछ में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

जागरण संवाददाता राजौरी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव राजौरी व पुंछ में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 06:52 AM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:52 AM (IST)
राजौरी व पुंछ में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व
राजौरी व पुंछ में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

जागरण संवाददाता, राजौरी : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव राजौरी व पुंछ में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में न तो कोई कार्यक्रम आयोजित हुआ और न ही झांकी निकाली गई। मंदिरों में पंडितों व अचार्यो ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की, जबकि घरों में लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की।

जवाहर नगर में स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में आचार्य जगन्नाथ उपाध्याय ने भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना कर उन्हें भोग लगाया और आरती की। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की कोई भीड़ नहीं थी और जो भी इक्का-दुक्का भक्त मंदिर में आए थे, वे भी शारीरिक दूरी का पालन करके पूजा कर रहे थे। वहीं, घरों में भी लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को भोग लगाकर उनकी आरती की गई और प्रसाद का भी भोग लगाया गया।

chat bot
आपका साथी