जयकारों के साथ निकाली शोभायात्रा

संवाद सहयोगी सुंदरबनी महाशिवरात्रि के पावन पर्व के समापन समारोह के बाद उपनगर सुंदरबनी में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 02:19 AM (IST) Updated:Tue, 25 Feb 2020 06:26 AM (IST)
जयकारों के साथ निकाली शोभायात्रा
जयकारों के साथ निकाली शोभायात्रा

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : महाशिवरात्रि के पावन पर्व के समापन समारोह के बाद उपनगर सुंदरबनी में सोमवार को श्रद्धालुओं द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

इस शोभायात्रा में अतिरिक्त उपजिला विकास आयुक्त सुंदरबनी विनोद कुमार बेनहल, नगरपालिका चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, एसएचओ सुंदरबनी संजीव सिंह सलाथिया मुख्य अतिथि रहे। वार्ड नंबर दस से निकली यह शोभायात्रा सुंदरबनी उपनगर के कई मुख्य मार्गो से गुजरती हुई सुंदरबनी बस अड्डे आ पहुंची। इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए भव्य शिव बारात निकाली, जिसमें ढोल-नगाड़ों के साथ आकर्षक झाकियों को देखकर लोगों ने खूब वाहवाही लूटी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते जगह-जगह पुलिस और ट्रैफिक व्यवस्था मुस्तैद दिखी। वहीं, इस दौरान जाम लगने से आम लोगों व राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी