वेतन न मिलने पर महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, राजौरी : केंद्र सरकार की योजना के तहत विभिन्न स्वस्थ्य केंद्रों व सरकारी अस्पतालों

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Aug 2018 08:51 PM (IST) Updated:Tue, 28 Aug 2018 08:51 PM (IST)
वेतन न मिलने पर महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन
वेतन न मिलने पर महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, राजौरी : केंद्र सरकार की योजना के तहत विभिन्न स्वस्थ्य केंद्रों व सरकारी अस्पतालों में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मचारी काफी समय से वेतन की समस्या से जूझ रही हैं। मंगलवार को दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर रोष प्रकट करने के साथ केंद्र सरकार व राज्य प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

मंगलवार को महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सीएमओ के कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि उन्हें वेतन न मिला तो जिले में स्वास्थ्य सेवाएं ठप करने के साथ भूख हड़ताल शुरू करेंगी। उन्होंने ने कहा कि पांच माह से हमें वेतन नहीं मिला है। हम बिना वेतन काम कर रहे हैं। जब वह वेतन के लिए अधिकारियों के पास जाते हैं तो उनकी समस्या को नजरअंदाज कर दिया जाता है। उनको मजबूरी में प्रदर्शन करना पड़ रहा है। वेतन समस्या का समाधान न होने तक काम नही करेंगे। न ईद और न ही रक्षा बंधन पर्व पर वेतन जारी किया गया। दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। जिला के अन्य चिकित्सा केंद्रों में वर्करों के प्रदर्शन से मरीजों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा व राज्यपाल सहित केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

chat bot
आपका साथी