राजौरी में धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी

जागरण संवाददाता राजौरी धनतेरस पर लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। अधिकांश लोगों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Oct 2019 09:18 AM (IST) Updated:Sun, 27 Oct 2019 06:39 AM (IST)
राजौरी में धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी
राजौरी में धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी

जागरण संवाददाता, राजौरी : धनतेरस पर लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। अधिकांश लोगों की भीड़ बर्तनों व स्वर्णकारों की दुकानों पर ही देखने को मिली। हालांकि, खरीदारों में महिलाओं की संख्या अधिक थी।

शुक्रवार को सबसे अधिक भीड़ बर्तनों की दुकान पर देखी गई। धनतेरस पर बर्तन व ज्वेलरी खरीदना काफी शुभ माना जाता है। बर्तन बेचने वाले दुकानदारो ने कहा कि सुबह से ही दुकान पर काफी भीड़ जुटी हुई है। अब यह सिलसिला दीपावली तक जारी रहेगा। वहीं, स्वर्णकारों की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ जमा रही। महिलाओं ने जेवर आदि के साथ चांदी के सिक्कों की भी खरीदारी की। बाजारों में लोगों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा के काफी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर एसएसबी, जम्मू कश्मीर पुलिस व सीआरपीएफ के जवान नजर आए। बहरहाल, अब दुकानदारों को दीपावली का इंतजार है, क्योंकि दिवाली के दिन भी लोग जमकर खरीदारी करते हैं।

chat bot
आपका साथी