त्रियाठ-डाक बंगला सड़क की जाए पक्की

संवाद सहयोगी, कालाकोट : त्रियाठ-डाक बंगला तक दो किलोमीटर सड़क को पक्का किया जाए। यह मांग करते लोगों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 07:47 AM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 07:47 AM (IST)
त्रियाठ-डाक बंगला सड़क की जाए पक्की
त्रियाठ-डाक बंगला सड़क की जाए पक्की

संवाद सहयोगी, कालाकोट :

त्रियाठ-डाक बंगला तक दो किलोमीटर सड़क को पक्का किया जाए। यह मांग करते लोगों ने कहा कि त्रियाठ डाक बंगला की सड़क पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा और अभी भी मार्ग कच्चा है, जिससे बारिश के दौरान परेशानी होती है।

स्थानीय निवासी अनिल कुमार, राम ¨सह, गुलशन कुमार आदि ने कहां कि कई बार उनके द्वारा मार्ग को पक्का करने की मांग की गई, लेकिन मार्ग को पक्का करने को कोई कदम नहीं उठाए जा रहे है। इस मार्ग के साथ-साथ अन्य सड़कें भी जहां पर काफी बदहाल स्थिति में है उनकी मरम्मत को भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन व लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग है करते हुए कहा कि त्रियाठ क्षेत्र की सभी सड़कें जो खस्ताहाल स्थिति में है उनकी जल्द मरम्मत करवा कर इनकी दशा सुधारी जाए।

chat bot
आपका साथी