सड़क व पुल क्षेत्र के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण: रैना

जागरण संवाददाता राजौरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविद्र रैना ने वीरवार को ब्लाक सैरी में दो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:50 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:50 AM (IST)
सड़क व पुल क्षेत्र के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण: रैना
सड़क व पुल क्षेत्र के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण: रैना

जागरण संवाददाता, राजौरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविद्र रैना ने वीरवार को ब्लाक सैरी में दो महत्वपूर्ण योजनाओं का कार्य शुरू करवाया। दनदानी दडाट पुल पर स्लैब डालने का कार्य शुरू करवाया। यह पुल लंबेड़ी ब्लाक व सेरी ब्लाक को जोड़ने में मुख्य भूमिका निभाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रविद्र रैना ने बताया इस पुल के निर्माण से नौशहरा-सुंदरबनी की जनता को बहुत लाभ होगा। वहीं नियंत्रण रेखा क्षेत्र पर बने इस पुल के निर्माण से सेना को भी बहुत लाभ होगा। लोगों को आने जाने की बहुत मदद होगी। लोग आराम से इस पुल से जा सकेंगे ओर अपने व्यापार को बढ़ा सकेंगे और एक जगह से दूसरी जगह पर अपना सामान आसानी से ले जा सकेंगे और अनेक कार्य हैं उन्हें भी जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा और लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा ताकि लोग उसका फायदा ले सकें। हम दिन रात प्रयास कर रहे हैं सब लोगों के काम पूरे हो सके। दूसरा वाटर फिल्ट्रेशन प्लांट दनदानी जिस से लोगों को पानी की किल्लत से निजात मिलेगी लोगो को पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही सरकार द्वारा जितने भी कार्य किए जा रहे हैं। उनके बारे में लोगों को बताया गया किस प्रकार भाजपा की सरकार लोगों के लिए काम कर रही है। इस मौके पर एडीसी नौशहरा सुखदेव सिंह सम्याल, एएसपी नौशहरा गिरधारी लाल शर्मा,डीडीसी सदस्य सैरी संगीता शर्मा, बीडीसी सैरी नीना शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन बालकृष्ण, भाजपा जिला महामंत्री मोहिद्र सूदन, भाजपा मंडलाध्यक्ष लंबेडी धीरज शर्मा, भाजपा मंडलाध्यक्ष सैरी सुबेदार तैजभान, सरपंच, पंच और भारी संख्या में लोग मौजूद थे जिन्होंने प्रदेश अध्यक्ष रविद्र रैना का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।

chat bot
आपका साथी