पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश से नदी नालों में आया उफान, नदी किराने रहने वाले लोगों को किया पीछे

जागरण संवाददाता राजौरी रविवार देर शाम को हुई तेज बारिश के चलते नगर के बीचोबीच बहने वाली

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2020 01:41 AM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 06:17 AM (IST)
पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश से नदी नालों में आया उफान, नदी किराने रहने वाले लोगों को किया पीछे
पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश से नदी नालों में आया उफान, नदी किराने रहने वाले लोगों को किया पीछे

जागरण संवाददाता, राजौरी : रविवार देर शाम को हुई तेज बारिश के चलते नगर के बीचोबीच बहने वाली दो प्रमुख नदियों अगली व सुख्तों में बाढ़ आ गई। उसी समय प्रशासन भी हरकत में आ गया और नदी किनारे रहने वाले लोगों को पीछे कर दिया, ताकि बाढ़ से कोई जानी नुकसान न हो। इसके साथ लोगों को नदी-नालों से दूर रहने के लिए लगातार पुलिस द्वारा सूचित किया जा रहा है।

शाम को सात बजे के करीब एकाएक अगली व सुख्तों नदी में तेज पानी आ गया। इस संबंध में प्रशासन को पहले से ही जानकारी मिल गई कि दोनों नदियों में तेज पानी आ रहा है। उसी समय पुलिस के जवानों व प्रशासनिक अधिकारियों ने नदी-नालों के करीब रहने वाले लोगों को पीछे कर दिया, ताकि अगर पानी का बहाव तेज होता है तो कोई नुकसान न हो जाए। इसी तरह नदी-नालों के किनारे जो लोग झुग्गिया बनाकर रह रहे थे, उन्हें भी वहा से हटा लिया गया। कुछ ही समय में दोनों नदियों का जल स्तर बढ़ गया और दोनों नदियों में उफान आ गया। इसके बाद पुलिस के अधिकारी व जवान दोनों नदियों के किनारे गश्त करके लोगों को नदी-नालों से दूर रहने को कह रहे हैं और जिन लोगों को पीछे किया गया है, उन्हें कहा जा रहा है कि जब तक पानी का जलस्तर कम नहीं होता आप लोग अपने घरों व झुग्गियों में न जाएं।

chat bot
आपका साथी