दुष्कर्म व अपहरण का आरोपी पांच वर्ष हुआ काबू

जागरण संवाददाता, राजौरी पुलिस ने पिछले पांच वर्ष के दुष्कर्म व अपहरण के मामले में वंछित अ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 01:17 AM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 01:17 AM (IST)
दुष्कर्म व अपहरण का आरोपी पांच वर्ष हुआ काबू
दुष्कर्म व अपहरण का आरोपी पांच वर्ष हुआ काबू

जागरण संवाददाता, राजौरी

पुलिस ने पिछले पांच वर्ष के दुष्कर्म व अपहरण के मामले में वंछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत से भी इसके खिलाफ 512 के वारंट जारी करके इस भगौड़ा घोषित कर रखा था। पुख्ता सूचना के आधार पर, डीएसपी मुख्यालय गो¨वद रतन की देखरेख में एसएचओ राजौरी अजाज हैदर की अगुवाई में पुलिस की टीम ने राजौरी शहर में पुख्ता स्थान पर छापा मारा और मुहम्मद सगीर पुत्र मुहम्मद तुफैल निवासी नंबला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ राजौरी थाने में दुष्कर्म व अपहरण का मामला दर्ज है और पिछले पांच वर्ष से यह फरार चल रहा था। पुलिस इसकी तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन हर बार यह चकमा देकर फरार हो जाता था। अदालत ने भी इसके खिलाफ 512 के वारंट जारी करके इसे भगौड़ा घोषित कर रखा था। अब राजौरी पुलिस सगीर को जज के समक्ष पेश करेगी उसके बाद आगे की कार्रवाई तय हो पाएगी।

chat bot
आपका साथी