राज्यपाल शासन में भी भ्रष्टाचार चरम पर: सुरेंद्र चौधरी

संवाद सहयोगी सुंदरबनी पीडीपी के वरिष्ठ नेता व विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र सिंह चौधरी ने कहा ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Jul 2019 06:49 PM (IST) Updated:Mon, 15 Jul 2019 06:49 PM (IST)
राज्यपाल शासन में भी भ्रष्टाचार चरम पर: सुरेंद्र चौधरी
राज्यपाल शासन में भी भ्रष्टाचार चरम पर: सुरेंद्र चौधरी

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी: पीडीपी के वरिष्ठ नेता व विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि राज्यपाल शासन के दौरान भी जम्मू-कश्मीर के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। अगर भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगाया गया तो राज्य काफी पीछे चला जाएगा।

चौधरी ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग में मनरेगा योजना के आधार पर काम करने वाले श्रमिकों को भी कमीशन देनी पड़ रही है, पिछले तीन-चार वर्षों से काम कर चुके बेरोजगार युवाओं को उनका भुगतान भी नहीं हो रहा है। ग्रामीणों को कई दिनों तक बिजली से महरूम रहना पड़ रहा है जो कि पिछले 70 वर्षों में नहीं हुआ। पीने के साफ पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ता है, समस्याओं की जानकारी देने के बावजूद विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। उन्होंने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से गुहार लगाई है कि सभी अधिकारियों को तहसील सदर पर समस्याओं को सुनने के निर्देश जारी करें। साथ ही भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगाएं। भ्रष्टाचार में संलिप्त और आय से ज्यादा संपत्ति बनाने वाले लोगों पर भी तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जानी चाहिए।

chat bot
आपका साथी