पीने के पानी की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता राजौरी पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण ग्रामीण

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Feb 2020 01:17 AM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 06:21 AM (IST)
पीने के पानी की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन
पीने के पानी की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, राजौरी :

पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति ठप होकर रह गई है। इससे नाराज ग्रामीण अब सड़कों पर उतरने लगे है। पानी की समस्या से जूझ रहे जमोला गांव के लोगों ने पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे मुहम्मद मुश्ताक, ओम प्रकाश, वेद प्रकाश ने कहा कि उनके गांव में अस्थायी कर्मचारी ही पानी की सप्लाई करते हैं। ये कर्मचारी हड़ताल पर है और क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई ठप हो गई है। लेकिन पीएचई विभाग स्थायी कर्मचारी को पानी की सप्लाई के लिए नहीं भेजा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जल्द से जल्द स्थायी कर्मचारियों को गांव में भेज कर पानी की सप्लाई करवाई जाए ताकि पानी की समस्या दूर हो सके। उन्होंने कहा कि अगर विभाग के उच्च अधिकारी व राज्य प्रशासन इन लोगों की मांगों पर गौर करे तो ये लोग अपनी हड़ताल को खत्म कर देंगे।

इस संबंध में विभाग के एईई खलील अहमद का कहना है कि जल्द पानी की समस्या दूर करने के लिए स्थायी कर्मचारियों को भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी