टूटी फूटी सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा

जागरण संवाददाता राजौरी नागेश पुल से दस्सल जाने वाले मार्ग की खस्ताहाल पर दस्सल क्षेत्र के लोग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 12:28 AM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 06:35 AM (IST)
टूटी फूटी सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा
टूटी फूटी सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा

जागरण संवाददाता, राजौरी : नागेश पुल से दस्सल जाने वाले मार्ग की खस्ताहाल पर दस्सल क्षेत्र के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मार्ग की मरम्मत करवाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि विभागीय लापरवाही के कारण यहां के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द मार्ग की मरम्मत नहीं करवाई गई तो वे जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे जाम कर उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान वाहन चालकों व यात्रियों को होने वाली परेशानी के लिए विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

प्रदर्शन कर रहे जावेद अहमद, मुहम्मद मुश्ताक, राज कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा कि कई वर्षों से दस्सल मार्ग की हालत दयनीय बनी है। इस मार्ग पर सफर के दौरान हादसे की आशंका बनी रहती है। इतना ही नहीं, वाहन चालक भी इस रूट पर चलने से कतराने लगे हैं। उन्होंने कहा कि इस मार्ग की मरम्मत के लिए कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया। लेकिन हर बार उन्हें आश्वासनों का झुनझुना थमा कर लौटा दिया जाता है। इससे तंग आकर लोग कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों की कानों पर आज तक जूं तक नहीं रेंगी। यही वजह है कि मार्ग की दिन प्रतिदिन हालत दयनीय होती जा रही है और विभागीय अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं। मार्ग की दयनीय हालत के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले विद्यार्थियों के साथ आम यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि वह हमारी सुध ले और जल्द से जल्द मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू करवाकर लोगों की समस्या को दूर करे, वरना वे उग्र प्रदर्शन करने के साथ ही मुख्य बस अड्डे की तरफ जाने वाले मार्ग पर आवाजाही ठप कर देंगे

---

नगेश पुल के पास मार्ग की मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही दस्सल क्षेत्र में भी मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

तिलक राज, एईई, लोक निर्माण विभाग

chat bot
आपका साथी