मतदाता सूची से नाम गायब होने पर लोगों का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, राजौरी : मतदाता सूची से नाम गायब होने पर शुक्रवार को दरहाल क्षेत्र के लोगों ने प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 09:03 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 09:03 AM (IST)
मतदाता सूची से नाम गायब होने पर लोगों का प्रदर्शन
मतदाता सूची से नाम गायब होने पर लोगों का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, राजौरी :

मतदाता सूची से नाम गायब होने पर शुक्रवार को दरहाल क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाए नहीं तो आने वाले दिनों में इससे भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शनकारी मुहम्मद रहमान, शौकत अली, गुलाम कादिर, बशीर अहमद आदि ने कहा कि वार्ड नंबर सात के साथ साथ कई अन्य वार्ड के अधिकतर लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब कर दिए गए हैं। नाम गायब होने के कारण उनको मतदान से वंचित रखने का प्रयास किया जा रहा है। यह सब कुछ नेताओं के इशारे पर किया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे कई बार प्रशासन से मांग कर चुके हैं कि उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं, लेकिन इस और कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अगर जल्द से जल्द उनके नाम को मतदाता सूचियों में शामिल न किया गया तो आने वाले दिनों में वे सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। वहीं प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि एक दो दिन में उन लोगों के नाम मतदाता सूचियों में शामिल कर लिए जाएंगे जिनके नाम मतदाता सूचियों में शामिल नहीं है। इस आश्वासन के बाद लोगों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।

chat bot
आपका साथी