सुंदरबनी क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया

संवाद सहयोगी सुंदरबनी क्षेत्र में पीएचई के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल से पानी की सप्लाई

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Feb 2020 02:29 AM (IST) Updated:Wed, 12 Feb 2020 06:21 AM (IST)
सुंदरबनी क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया
सुंदरबनी क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : क्षेत्र में पीएचई के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है। कर्मचारियों ने मंगलवार को भी काम छोड़ हड़ताल कर धरना-प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं कर्मचारियों ने विभिन्न पंपिग स्टेशनों पर भी अपना कब्जा कर लिया और किसी को भी पानी की सप्लाई नहीं होने दी। इससे पूरे क्षेत्र में जल संकट गहरा गया है।

ऑल पीएचई अस्थायी कर्मचारी यूनियन के प्रधान प्रेम कुमार का कहना है कि जब तक सरकार मांगों को मान नहीं लेती, वे अपना धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे।

chat bot
आपका साथी