पंचायत चुनाव के लिए रहें तैयार : युद्धवीर सेठी

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : भारतीय जनता पार्टी मंडल के कार्यकर्ताओं ने गांव स्योट में बैठक का आयोजन किय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Dec 2017 08:17 PM (IST) Updated:Fri, 15 Dec 2017 08:27 PM (IST)
पंचायत चुनाव के लिए 
रहें तैयार : युद्धवीर सेठी
पंचायत चुनाव के लिए रहें तैयार : युद्धवीर सेठी

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : भारतीय जनता पार्टी मंडल के कार्यकर्ताओं ने गांव स्योट में बैठक का आयोजन किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला प्रभारी युद्धवीर सेठी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए कहा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वह भाजापा द्वारा निर्धारित साल के छह पर्व को बूथ स्तर पर समारोह आयोजित करने के लिए कहा। भाजपा के मंडल सुंदरबनी के प्रधान संजीव कुमार ने मंच संचालन किया और मंडल का लेखा-जोखा वरिष्ठ नेताओं को बताया।

इस मौके पर युद्धवीर सेठी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पंचायत चुनाव के लिए कमर कस लें, जिससे पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत होगी। बूथ स्तर पर अधिक से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा द्वारा निर्धारित वर्ष के छह पर्व को बूथ स्तर पर धूमधाम से मनाने के लिए कहा।

वहीं, सुंदरबनी मंडल के प्रधान संजीव कुमार शर्मा ने पूरा लेखा-जोखा वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा।

chat bot
आपका साथी