पाक सेना ने दागे मोर्टार, भारत ने दिया कड़ा जवाब

जागरण संवाददाता, राजौरी : पाकिस्तानी सेना ने बुधवार देर शाम नियंत्रण रेखा पर सुंदरबनी सेक्ट

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 07:46 AM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 07:46 AM (IST)
पाक सेना ने दागे मोर्टार, भारत ने दिया कड़ा जवाब
पाक सेना ने दागे मोर्टार, भारत ने दिया कड़ा जवाब

जागरण संवाददाता, राजौरी : पाकिस्तानी सेना ने बुधवार देर शाम नियंत्रण रेखा पर सुंदरबनी सेक्टर व नौशहरा के कलाल सेक्टर में भारत की सैन्य चौकियों पर मोर्टार दागने के साथ-साथ रिहायशी क्षेत्रों को भी निशाना बनाया। भारतीय सेना ने भी पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलाबारी से सीमा पर कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार पाक सेना ने पहले सुंदरबनी सेक्टर में गोलाबारी शुरू की। इसके बाद नौशहरा के कलाल सेक्टर में सैन्य चौकियों व सीमांत क्षेत्रों पर गोले दागने शुरू कर दिए। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाक सेना को करारा जवाब दिया। बावजूद इसके पाक सेना ने रात तक भारतीय क्षेत्र में गोलाबारी जारी रखी।

पाकिस्तान पिछले एक सप्ताह से कई बार आतंकियों की घुसपैठ का प्रयास करवाने के साथ स्नाइपर शॉट दाग चुका है। इसमें तीन जवान शहीद व एक पोर्टर की भी मौत हो चुकी है। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को मार गिराने के साथ भारतीय सेना ने भी सीमा पार भारी नुकसान पहुंचाया है।

chat bot
आपका साथी