नौशहरा और सुंदरबनी में पाक गोलाबारी

जागरण संवाददाता राजौरी पाक सेना लगातार पिछले तीन दिनों से भारतीय क्षेत्रों में गोलाबारी क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Apr 2019 02:21 AM (IST) Updated:Mon, 01 Apr 2019 06:48 AM (IST)
नौशहरा और सुंदरबनी में पाक गोलाबारी
नौशहरा और सुंदरबनी में पाक गोलाबारी

जागरण संवाददाता, राजौरी : पाक सेना लगातार पिछले तीन दिनों से भारतीय क्षेत्रों में गोलाबारी कर रही है। हालांकि भारतीय सेना का करारा जवाब मिलने के बाद भी सीमा पार से गोलाबारी थम नहीं रही है। रविवार सुबह से दोपहर तक पाक सेना ने नौशहरा के कलाल और सुंदरबनी के मिनका सेक्टर में गोलाबारी की। सैन्य चौकियों के बाद रिहायशी क्षेत्रों में मोर्टार शेल दागे गए। उसी समय भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। इसके बाद पाक सेना ने गोलाबारी को कम किया, लेकिन बंद नहीं की। सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। शनिवार को पाक सेना की गोलाबारी में मनकोट सेक्टर में स्थानीय व्यक्ति भी घायल हो गया था।

chat bot
आपका साथी