पेयजल को तरसे लोग

संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे के अंतर्गत आने वाने गांव बरसाली गुडा, कनगोटा, जलाली गुडा में एक माह से

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Jun 2018 07:09 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jun 2018 07:09 PM (IST)
पेयजल को तरसे लोग
पेयजल को तरसे लोग

संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे के अंतर्गत आने वाने गांव बरसाली गुडा, कनगोटा, जलाली गुडा में एक माह से पानी की सप्लाई नहीं आई है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने बताया कि दो माह से लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। कई बार हम लोग पीएचई विभाग के अधिकारियों को समस्या के बारे में बता चुके हैं, लेकिन हर बार आश्वासन देकर टाल दिया गया। मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। क्षेत्र के लोगों को पानी मुहैया कराने के लिए पीएचई विभाग ने करोड़ों की योजनाएं बनाई थीं, वो भी सफल नहीं हो पाई। लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में जल्द पानी की सप्लाई दी जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। वहीं, इस संबध्ा में पीएचई के एईई अशोक गुप्ता ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण सप्लाई प्रभावित है। उसे एक-दो दिन में ठीक कर पानी की सप्लाई कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी