राजौरी में कई इलाके रेड जोन घोषित

जागरण संवाददाता राजौरी जिले में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए जिला आयुक्त ने नगर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Sep 2020 06:43 AM (IST) Updated:Wed, 16 Sep 2020 06:43 AM (IST)
राजौरी में कई इलाके रेड जोन घोषित
राजौरी में कई इलाके रेड जोन घोषित

जागरण संवाददाता, राजौरी : जिले में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए जिला आयुक्त ने नगर के कुछ क्षेत्रों को लेकर गांवों के भी कुछ क्षेत्रों को रेड जोन घोषित कर दिया है। रेड जोन घोषित किए गए क्षेत्रों में सभी दुकानें बंद रहेंगी और वाहनों की आवाजाही भी ठप रहेगी। जब तक रेड जोन घोषित किए गए क्षेत्रों में सभी के सैंपल नहीं लिए जाते और सभी की रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक दुकानें बंद ही रहेंगी।

जिला आयुक्त मुहम्मद नजीर शेख द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार नगर के वार्ड नंबर आठ, नौ व तीन को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। नगर पालिका थन्ना मंडी के वार्ड नंबर छह व सात को रेड जोन घोषित किया गया है। दरहाल तहसील की पंचायत थन्नामंग, चौकियां व बड़ी दरहाल को रेड जोन घोषित कर दिया है। कालाकोट तहसील की बरेवी पंचायत को रेड जोन घोषित कर दिया है। सुंदरबनी तहसील में भजवाल पंचायत को भी रेड जोन घोषित किया है। थन्ना मंडी तहसील के ही मनयाल पंचायत को भी रेड जोन घोषित कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में सभी दुकानों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति आवाजाही नहीं कर पाएगा और न ही कोई वाहन चलेगा। रेड जोन घोषित किए गए क्षेत्रों में रहने वाले सभी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे और उसके बाद ही ढील दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी