अनदेखी पर पीएचई अस्थायी कर्मी जम्मू करेंगे कूच

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : पीएचई विभाग में करीब 2 दशक से नियुक्त अस्थायी कर्मचारी करीब 15 दिन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 Dec 2018 09:35 PM (IST) Updated:Mon, 31 Dec 2018 09:35 PM (IST)
अनदेखी पर पीएचई अस्थायी कर्मी जम्मू करेंगे कूच
अनदेखी पर पीएचई अस्थायी कर्मी जम्मू करेंगे कूच

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी :

पीएचई विभाग में करीब 2 दशक से नियुक्त अस्थायी कर्मचारी करीब 15 दिन से हड़ताल पर हैं। सरकार द्वारा उनकी सुध नहीं लेने पर वह काफी आक्रोशित दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को पीएचई कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी समस्याओं का हल नहीं किया तो वह जम्मू कूच करेंगे।

पीएचई अस्थायी कर्मचारी यूनियन के प्रमुख प्रेम कुमार, अशोक कुमार, सतपाल, विनोद शर्मा और देवी दास आदि ने कहा कि वह करीब 15 दिन काम काम छोड़ हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार द्वारा उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार द्वारा एसआरओ 520 के तहत लाभ नहीं दिया जाता और अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी नहीं कर दिया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इतना ही नहीं कर्मचारियों ने कहा कि अब दो दिन के भीतर उनकी मांगों को सरकार द्वारा नहीं माना गया तो वह जम्मू कूच करने को मजबूर होंगे।

chat bot
आपका साथी