महिलाओं के लिए विशेष गुलाबी टैक्सी का शुभारंभ

जागरण संवाददाता राजौरी लड़कियों व महिलाओं को सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान करन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 07:30 AM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 06:16 AM (IST)
महिलाओं के लिए विशेष गुलाबी टैक्सी का शुभारंभ
महिलाओं के लिए विशेष गुलाबी टैक्सी का शुभारंभ

जागरण संवाददाता, राजौरी : लड़कियों व महिलाओं को सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शुक्रवार को बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान के तहत महिद्रा सुप्रो अनन्य महिला गुलाबी वाहनों का शुभारंभ किया गया।

जिला आयुक्त राजौरी एजाज अहमद असद ने कहा कि गुलाबी वाहन महिलाओं और छात्राओं के लिए विशेष होते हैं। इन्हें जिले में आवागमन के दौरान महिलाओं को सम्मानजनक यात्रा की भावना प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। शुक्रवार को आठ सीटर वाले छह गुलाबी वाहन लांच किए गए। यह वाहन पुराने बस स्टैंड से मेडिकल कॉलेज राजौरी और पुराने बस स्टैंड से खंडली पुल के बीच चलेंगे। यह सेवा प्रतिदिन सुबह 8 से रात 8.30 बजे तक उपलब्ध होगी। इन मार्गों का चयन यातायात विभाग राजौरी द्वारा किए गए सर्वेक्षण के बाद किया गया है।

डीसी ने बताया कि यह गुलाबी वाहन भीड़-भाड़ वाले मार्ग पर चलेंगी और महिलाएं और छात्राएं इन मार्गों पर सफर करती हैं। उन्हें सुरक्षित आवागमन सुविधा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन ने महिलाओं और छात्राओं के लिए विशेष रूप से गुलाबी टैक्सी सेवा शुरू की है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर डीसी ने कहा कि इस दिवस को मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य लड़कियों में उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाना है, ताकि वह एक सम्मानजनक जीवन जी सकें और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि लड़कियां लड़कों से कम नहीं हैं और सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं, लेकिन समय की जरूरत है कि शैक्षिक और व्यावसायिक गतिविधियों में उन्हें अवसर प्रदान करके उनकी क्षमता को और बढ़ाया जाएं। उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन ने बालिकाओं के कल्याण के लिए कई पहल की हैं, ताकि उन्हें सही प्रकार का वातावरण प्रदान किया जा सके। इसमें वह अपनी छिपी हुई प्रतिभा को उजागर कर सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जरूरतमंद लड़कियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। उन्होंने मौके पर उपस्थित छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के बारे में समाज में जागरूकता फैलाने पर बल दिया। उन्होंने जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने में जनता का सहयोग मांगा। इस अवसर पर जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। रैली पीडब्ल्यूडी डाक बांगला राजौरी से शुरू हुई और सरकारी ग‌र्ल्स मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल राजौरी में समाप्त हुई। इस मौके पर विशेष रूप से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जुगल मन्हास, अतिरिक्त जिला आयुक्त राजौरी शेर सिंह, सहायक आयुक्त राजस्व मुहम्मद अशरफ, उप निदेशक योजना बिलाल अहमद मीर के अलावा जिला समाज कल्याण अधिकारी मुहम्मद नसीब, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी इंजार राणा, प्रिसिपल गवर्नमेंट मॉडल ग‌र्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल राजौरी रूफ डार, एडमिनिस्ट्रेटर वन स्टॉप सेंटर फॉर वूमेन नीतू शर्मा, महिला कल्याण अधिकारी, अनम मिर्जा के साथ साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी