वेतन की समस्या पर जम्मू रवाना होंगे बिजली के अस्थायी कर्मी, करेंगे प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी :  पांच साल से वेतन नहीं मिलने पर करीब दस दिन से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 08:24 AM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 08:24 AM (IST)
वेतन की समस्या पर जम्मू रवाना होंगे बिजली के अस्थायी कर्मी, करेंगे प्रदर्शन
वेतन की समस्या पर जम्मू रवाना होंगे बिजली के अस्थायी कर्मी, करेंगे प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी :  पांच साल से वेतन नहीं मिलने पर करीब दस दिन से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे बिजली विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने तहसील कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के अस्थायी यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि वे सभी एकजुट होकर 18 दिसंबर को जम्मू में प्रदर्शन करने रवाना होंगे। उन्होंने राज्यपाल से गुहार लगाई कि उनकी जायज मांगों को जल्द पूरा करें।

बिजली विभाग के अस्थायी कर्मचारी यूनियन के प्रधान राकेश कुमार शर्मा नेकहा कि जब तक उनकी मांगों को नहीं मान लिया जाएगा तब तक प्रदर्शन जारी रखेंगे। पिछले 2 दशकों से अधिक समय से विभाग में कर्मचारी नियुक्त हैं लेकिन उन्हें स्थाई नहीं किया गया ओर पांच वर्षों से कर्मचारियों को बकाया वेतन भी नहीं दिया गया है। कर्मचारियों ने एकजुट होकर 18 दिसंबर को जम्मू में जोरदार प्रदर्शन के लिए रवाना होने का निर्णय लिया।

chat bot
आपका साथी