मांगें पूरी करने के बाद खत्म होगी हड़ताल

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : पीएचई विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों ने हड़ताल को लगातार जारी रखते

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 08:29 AM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 08:29 AM (IST)
मांगें पूरी करने के बाद खत्म होगी हड़ताल
मांगें पूरी करने के बाद खत्म होगी हड़ताल

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी :

पीएचई विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों ने हड़ताल को लगातार जारी रखते हुए कहा है कि जब तक राज्य प्रशासन उनकी मांगों को मान नहीं लेता तब वह काम छोड़ हड़ताल जारी रखेंगे।

इस अवसर पर कर्मचारियों को यूनियन के प्रधान अशोक कुमार ने कहा कि राज्य प्रशासन विभिन्न विभागों में अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है, लेकिन पीएचई विभाग में रहकर लोगों की सेवा कर रहे अस्थायी कर्मचारियों लैंड केस नीड बेस विभाग में नियुक्त अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने की कोई प्रक्रिया नहीं शुरू की जा रही है, जिससे अस्थायी कर्मचारियों में राज्य प्रशासन के खिलाफ बेहद रोष पनप रहा है। उन्होंने कहा इतना ही नहीं पिछले 52 माह से कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दिया गया है, जिससे उनकी आíथक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है। उन्होंने राज्य प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग में स्थायी करने के साथ-साथ जब तक पूरा वेतन नहीं मिल जाता तब तक वह हड़ताल को खत्म नहीं करेंगे।

chat bot
आपका साथी