राजौरी के साथ सरकार कर रही सौतेला व्यवाहार

जागरण संवाददाता, राजौरी : राज्य की भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार पर क्षेत्र के साथ भेदभाव करने का आरो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Jan 2018 02:18 AM (IST) Updated:Tue, 16 Jan 2018 02:18 AM (IST)
राजौरी के साथ सरकार कर रही सौतेला व्यवाहार
राजौरी के साथ सरकार कर रही सौतेला व्यवाहार

जागरण संवाददाता, राजौरी : राज्य की भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार पर क्षेत्र के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कांग्रसियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राजौरी-पुंछ मार्ग पर जाम लगाकर दो घंटे तक यातायात ठप रखा। उन्होंने कहा कि जब से राज्य में गठबंधन सरकार बनी है तब से क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़ा है। यहां की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही हैं। न तो बिजली और न ही पीने के पानी नसीब हो रहा है। इसके बावजूद सत्ता में शामिल भाजपा नेता उपलब्धियां गिनाते नहीं थक रहे हैं।

थन्ना मंडी में प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शकील अहमद शाल ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से राज्य की भाजपा पीडीपी गठबंधन सरकार क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। क्षेत्र के लोग बिजली, पानी व सड़क के लिए परेशान हो रहे हैं। वहीं स्कूलों में अध्यापकों की कमी से भी बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोग अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के पास जाते हैं तो वह भी आश्वासन देकर उन्हें टाल देते हैं। इस सरकार के मंत्री उन्हीं कार्यों का उद्घाटन कर रहे है जिन कार्यों को नेकां व कांग्रेस की गठबंधन सरकार के शासनकाल में शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर सरकार क्षेत्र के लोगों की हर छोटी व बड़ी समस्या को दूर करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाती तो आने वाले दिनों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो जाएगा, क्योंकि क्षेत्र के लोग इस सरकार से तंग आ चुके है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही लोगों की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन समाप्त कर वाहनों की आवाजाही को बहाल किया।

chat bot
आपका साथी