छात्र-छात्राओं को बताए आपदा से बचने के गुर

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : उप जिला के तहत तहसील बैरी पतन के सीमावर्ती गांव ढोक बनयाड के पंचायत घर में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Jun 2018 07:33 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jun 2018 07:33 PM (IST)
छात्र-छात्राओं को बताए आपदा से बचने के  गुर
छात्र-छात्राओं को बताए आपदा से बचने के गुर

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : उप जिला के तहत तहसील बैरी पतन के सीमावर्ती गांव ढोक बनयाड के पंचायत घर में पिछले पांच दिन से चल रहे सिविल डिफेंस के प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। इस मौके पर रिटायर्ड कर्नल कुंदन लाल शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। वहीं, सिविल डिफेंस के डिप्टी डिवीजनल वार्डन विमला पठानिया भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

पिछले 5 दिन से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 25 छात्र एवं छात्राओं ने सिविल डिफेंस द्वारा बताए गए आपदाओं के समय बचाव के गुर सीखे। छात्र एवं छात्राओं व गांव के गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए रिटायर्ड कर्नल कुंदन लाल शर्मा ने कहा कि आपदा किसी भी मुल्क, शहर एवं समाज में कभी भी आ सकती है। इसके लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। इस प्रशिक्षण को हासिल करने के बाद आपदाओं के समय इसका उपयोग किया जा सकता है। सिविल डिफेंस के सदस्यों द्वारा एकजुट होकर जंगल की आग को बुझाया जा सकता है। वनों को आग से बचाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

वहीं, बेहतर ढंग से प्रशिक्षण लेने के लिए डिप्टी डिवीजनल वार्डन विमला पठानिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशिक्षण हासिल करने वाले सिविल डिफेंस के सदस्य बन गए हैं। इसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र भी दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी