पाक सेना ने दागा स्नाइपर शाट, बीएसएफ जवान घायल

जागरण संवाददाता, राजौरी : जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाक सेना द्वारा दागे गए स्नाइपर शाट म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Aug 2018 12:20 AM (IST) Updated:Sat, 04 Aug 2018 12:20 AM (IST)
पाक सेना ने दागा स्नाइपर शाट, बीएसएफ जवान घायल
पाक सेना ने दागा स्नाइपर शाट, बीएसएफ जवान घायल

जागरण संवाददाता, राजौरी : जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाक सेना द्वारा दागे गए स्नाइपर शाट में सीमा सुरक्षा बल का एएसआइ घायल हो गया। उसे पास के सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल की 126वीं बटालियन के एएसआइ एसके मिश्रा शुक्रवार की शाम अपनी पोस्ट पर तैनात थे। जैसे ही वह अपने मोर्चे से बाहर निकले, उसी समय सीमा पार से पाक सेना के कमांडो ने स्नाइपर शाट दाग दिया जो एसएसआइ एसके मिश्रा की बाजू पर लगा। उसी समय अन्य जवानों ने घायल एएसआइ को पास के सैन्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, भारतीय सेना द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई।

उल्लेखनीय है कि पाक सेना ने मंगलवार को भी नौशहरा के कलाल सेक्टर में गोलाबारी की थी। इस गोलाबारी में भी सेना का जवान घायल हो गया था।

chat bot
आपका साथी