भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के सरकारी डाक बंगले में पार्टी का स्थापना

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Apr 2018 06:32 PM (IST) Updated:Fri, 06 Apr 2018 06:32 PM (IST)


भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : भाजपा

कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के सरकारी डाक बंगले में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक र¨वद्र रैना मुख्यातिथि थे। पार्टी के जिला प्रधान सोमदत्त शर्मा ने ज्योति प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं एवं विधायक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के फोटो पर पुष्प भेंट कर उन्हें याद किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक र¨वद्र रैना ने पार्टी को मजबूत बनाने पर बल दिया।

रैना ने कहा कि जिस दिन से पार्टी की स्थापना हुई है उस दिन से पार्टी के कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं जिससे भाजपा दिन दूनी और रात चौगुनी तरक्की कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता पार्टी के बाद इस पार्टी का नाम भारतीय जनता पार्टी रखा गया था। इसके बाद लोग इनकी नीतियों को पसंद करने लगे और कारवां बनता गया। रैना ने कहा कि पार्टी की नीतियों को विदेश में भी पसंद किया जा रहा है जिससे भारत का नाम ऊंचा हुआ है। इस मौके पर पार्टी के वयोवृद्ध एवं वरिष्ठ नेता पंडित ज्ञान चंद शर्मा और मोहनलाल को पार्टी के विधायक र¨वद्र रैना ने साल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। समारोह में रिटायर्ड कैप्टन रमेश लाल, तिलक राज गुप्ता, अशोक नेगी, भगवती प्रसाद, भाजपा की महिला इकाई से नीना शर्मा, मोहनलाल पराशर व कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंच संचालन युवा इकाई के संजय कुमार शर्मा ने किया

chat bot
आपका साथी