बारूदी सुरंग विस्फोट में जवान घायल

जागरण संवाददाता राजौरी नौशहरा के लाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बारूदी सुरंग की चपेट

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 08:51 AM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 06:48 AM (IST)
बारूदी सुरंग विस्फोट में जवान घायल
बारूदी सुरंग विस्फोट में जवान घायल

जागरण संवाददाता, राजौरी : नौशहरा के लाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बारूदी सुरंग की चपेट में आने से सेना का एक जवान घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, सेना के जवान सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक जवान का पांव सीमा पर बिछाई गई बारूदी सुरंग पर पड़ गया। इससे बारूदी सुरंग में हुए जोरदार धमाके में जवान घायल हो गया। उसी समय अन्य जवानों ने उसे उपचार के लिए पास के सैन्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे सैन्य अस्पताल राजौरी रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी