करंट से झुलसा युवक, जम्मू रेफर

जागरण संवाददाता, राजौरी : नगर के खांडली पुल क्षेत्र में करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। युव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jun 2017 01:01 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jun 2017 01:01 AM (IST)
करंट से झुलसा युवक, जम्मू रेफर
करंट से झुलसा युवक, जम्मू रेफर

जागरण संवाददाता, राजौरी : नगर के खांडली पुल क्षेत्र में करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू रेफर कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने भी मामला दर्ज करने के बाद जांच का कार्य शुरू कर दी है।

मुहम्मद यूसुफ पुत्र अब्दुल रशीद निवासी जवाहर नगर घर में बिजली की लाइन को ठीक करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसे जोरदार करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने इसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद युसूफ को राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी