मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी : डीसी

संवाद सहयोगी, राजौरी : जिला प्रशासन ने पांचवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयो

By Edited By: Publish:Sun, 25 Jan 2015 08:07 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jan 2015 08:07 PM (IST)
मजबूत लोकतंत्र के लिए 
मतदान जरूरी : डीसी

संवाद सहयोगी, राजौरी : जिला प्रशासन ने पांचवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें स्कूली बच्चों ने रैली निकाल कर लोगों को मतदान का संदेश दिया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस रैली का शुभारंभ जिला सचिवालय से जिला आयुक्त राजौरी जेके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया किया। रैली में सरकारी एवं निजी स्कूलों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के आला अधिकारियों ने भी भाग लिया। रैली मालमंडी से होती हुई सरकारी डाकबंगला में पहुंची। कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर जिला आयुक्त ने कहा कि चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी मजबूत लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। बेहतर लोकतंत्र के लिए युवा वर्ग की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि मतदान के प्रति जागरूकता सबके लिए जरूरी है। जिला आयुक्त ने कहा कि 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को वोट डालने का अधिकार है और वह अपने अधिकार को समझें। चुनावों के समय अपने वोट का इस्तेमाल करें। जिन लोगों के बच्चों की उम्र 18 वर्ष हो चुकी है, उनको ब्लॉक लेबल ऑफिसर के पास जाकर मतदान सूचि में नाम दर्ज कराना चाहिए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त मुहम्मद सलीम मलिक व अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी