राशन व केरोसिन की किल्लत पर बिफरे

संवाद सहयोगी, राजौरी : जिले के गांव बंबोड़ीगाला के लोगों ने रविवार को सरकारी राशन व केरोसिन की किल्लत

By Edited By: Publish:Sun, 25 Jan 2015 07:13 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jan 2015 07:13 PM (IST)
राशन व केरोसिन की किल्लत पर बिफरे

संवाद सहयोगी, राजौरी : जिले के गांव बंबोड़ीगाला के लोगों ने रविवार को सरकारी राशन व केरोसिन की किल्लत को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान न किया गया तो वे उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हमें पिछले काफी समय से सरकारी राशन व केरोसिन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हमें बाजार से महंगे दामों पर राशन खरीदना पड़ रहा है। मुहम्मद रिजाज, जावेद इकबाल, नाईब रोशी, कासम सहिंत अन्य ने बताया कि पिछले कई माह से सरकारी राशन डिपो से राशन उपलब्ध नहीं हो रहा है। साथ ही साथ केरोसिन भी नहीं मिल रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में रहने वाले अधिकतर लोग गरीब हैं, जिन्हें बाजार से महंगे दामों पर राशन खरीदना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इस संबंध में हम लोग कई बार डीलर व जनवितरण विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं किया गया। उन्होंने खाद्य आपूर्ति एवं जनवितरण विभाग के अधिकारियों से मांग की कि जल्द से जल्द राशन व केरोसिन की आपूर्ति कर समस्या का समाधान किया जाए। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही हमारी परेशानी दूर नहीं की गई तो वे लोग सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी